SearchPreview एक छोटा सा एक्सटेंशन है मोज़िला और क्रोम वेब ब्राउसर के लिए ।ये एक्सटेंशन गूगल ,याहू या बिंग सर्च इंजन के सर्च रिजल्ट में thumbnails जोड़ देता है। सर्च रिजल्ट में आने वाले वेबसाइट के आगे उनका एक छोटा सा फोटो और गूगल पर उनका क्या रैंक है वो उसकी भी जानकारी इस एक्सटेंशन के द्वारा प्राप्त होता है । कुल मिला के ये एक काम का एक्सटेंशन है ।
मालवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो हमारे कंप्यूटर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस सॉफ्टवेयर को हैकर्स कंप्यूटर से पर्सनल डाटा चोरी करने के लिए डिजाइन करते हैं।मालवेयर हमारे कंप्यूटर के निजी फाइलों तक पहुंचकर उन्हें दूसरी किसी डिवाइस में ट्रांसफर कर सकता है। इसके जरिए हैकर्स हमारी सूचनाएं, फोटो, वीडियो, बैंक या अकाउंट से जुड़ी जानकारी चुरा सकते हैं।
इंटरनेट पर स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिये कुछ बेहद महत्त्वपूर्ण वेबसाइटों के लिंक मुझे आज इतेफाक से एक ब्लॉग पर मिले हैं जिनकी जानकारी मै आप लोगो को भी देना चाहता हूँ । डा प्रवीण चोपड़ा जी का ब्लॉग है "मिडिया डॉक्टर" इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य से संबंधित बहुत सारे लिंक दिए गए हैं और इसके आलावा डा प्रवीण चोपड़ा जी ने और भी बहुत सारे स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट लिखें हैं जो आप के लिए बहुत फायेदेमंद साबित हो सकते हैं ।एक बार आप इस ब्लॉग पर ज़रूर जाएँ यहाँ आप को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियों का खजाना मिलेगा ।
NirLauncher सॉफ्टवेर का एक ऐसा पैकेज है जिस के अंदर लगभग 150 सॉफ्टवेर हैं । इस सॉफ्टवेर के पैकेज में हर वो सॉफ्टवेर है जिसकी जरुरत हमें हमेशा पड़ती रहती है । इन सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं है क्यों की इस सॉफ्टवेर पैकेज के सरे सॉफ्टवेर पोर्टेबल है । इन सॉफ्टवेर को पेन ड्राइव में रखा जा सकता है और किसी भी कंप्यूटर पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है ।
अगर आप के एंड्राइड मोबाइल है तो आप अपने मोबाइल पर NCERT की किताबें फ्री में डाउनलोड कर के पढ़ सकते हैं । NCERT किताबो को एक अप्लिकेशन के रूप में गूगल प्ले पर अपलोड किया गया है जिसको आप फ्री में अपने एंड्राइड मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं ।
गूगल प्ले से NCERT का अप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।